ग़ज़ल



ग़ज़ल

आज मिलने है ज़िंदगी आई
बाद मरने के ये ख़ुशी आई

वो भी आये मेरे जनाज़े में
जिनको करनी न दोस्ती आई

राज अपना कहें इसे क्या वे
जिनके घर तक न रोशनी आई

दैर तो बन गया ये इक शब में
पर इबादत न बंदगी आई

दूर था अब तलक मैं जिस फ़न से
साथ तेरे वो मयक़शी आई

आब्ला-पा न देखो तुम मेरे
देखो मंज़िल जो ख़ुद चली आई

आये सब थे मुझे विदा करने
जिसको चाहा, नहीं वही आई।



- गिरीश पाण्डेय काशीकेय

गिरीश पाण्डेय काशीकेय की अन्य ग़ज़लें