टूटा दिल लेकर आया मयख़ाने में
तोड़ दिया उसने दिल बीच ज़माने में
उससे पूछो के उसकी क्या हसरत है
मैं डरता हूॅं पास अब उसके जाने में
चाह रहा हूॅं तेरे दिल में बस जाऊॅं
थक जाता हूं अब मैं आने जाने में
सत्ता की गलियों में तुम भी खोये हो
तुमको तो लगना था राह दिखाने में
इतनी मॅंहगाई में सेहत क्या सुधरे
भरना पड़ता टैक्स अब दलिया खाने में
रिश्तों की मर्यादा सारी टूट गयी
पति-पत्नी का झगड़ा पहुॅंचा थाने में
बच्चों को स्कूल में कौन पढ़ाये अब
शिक्षक व्यस्त हैं मिड डे मील बनाने में।