खत को आज तुम्हारे मैंने
बार बार कई बार पढ़ा है
जिसमें तुमने मेरे दिल का
स्वर्णिम सा उपहार गढ़ा है
दूर कभी न मन ये रहा
विदा तुझी से नहीं सहा
भले चले आंधी जीवन
थाम बांह संग साथ गहा
जब भी मन चाहे तुझको
तेरा लिखा हर बार पढ़ा है
बार बार कई बार पढ़ा है
कल की बातें सपना बोकर
रहा जीवन अपना बनकर
फिर भी लगता पास खड़े हो
तुम जीवन का गहना बनकर
जब भी चाहा गले लगाना
जाने क्यों यह राह अड़ा है
बार बार कई बार पढ़ा है
साख टूट जाए जब कलियां
सुनी होती न उपवन गलियां
मधूप घूमता रहा उपवन जब
गिर गई थी उसपर बिजलियां
जब भी कली ने खिलना चाहा
जाने उपवन रूढ़ पड़ा है
बार बार कई बार पढ़ा है
खत को आज तुम्हारे मैंने
बार बार कई बार पढ़ा है
जिसमें तुमने मेरे दिल का
स्वर्णिम सा उपहार गढ़ा है।