अँधेरे का साथी, उजाले का साथी।
रहा भाई मेरा, निवाले का साथी।1।
चले साथ मिलकर, उमर साथ बीती,
तेरा पाँव है मेरे छाले का साथी।2।
बनोगे जो इन्सां तभी रह सकोगे,
गुरुद्वारा, मस्ज़िद,शिवाले का साथी।
जहाँ से शहर तक पहुँचती थी रौनक,
हुआ गाँव का घर वो ताले का साथी।
अकेले नशा का मजा ही कहाँ है!
किसी को बनाओ तो प्याले का साथी।
-विकास \'विदीप्त