ग़ज़ल



ग़ज़ल

बिखरा बिखरा दिखता हूँ
पर मैं बढ़िया दिखता हूँ

दर्पण दरका है तब भी
पूरा - पूरा दिखता हूँ।

औरों ने पी है लेकिन
मैं मतवाला दिखता हूँ।

भीतर-भीतर शीतल हूँ,
बाहर ज्वाला दिखता हूँ।

माँ की धुंधली आंखों को
अब भी बच्चा दिखता हूँ।

मुझसे भी कुछ तो माँगो,
मैं भी तारा दिखता हूँ।

वक़्त सनम की बाहों में
मैं खुद पिघला दिखता हूँ।

कोई गोरा भी है क्या
जो मैं काला दिखता हूँ।
- विकास विदीप्त



- विकास विदीप्त

विकास विदीप्त की अन्य ग़ज़लें