कविता



दरख़्त के नीचे

उस दरख़्त के नीचे
एक लड़की खडी़ है
वह जवान है, खूबसूरत है और मदमस्त है।
यह मैं नहीं कहता लोगों की निगाहें कहती हैं।

बच्चों ने पागल समझकर उसे \'पगली\' सम्बोधन दे दिया था।
बच्चों द्वारा प्रदत्त यह सम्बोधन लोगों ने भी स्वीकारा था।

उसे पगली तक पहुँचने के लिए उसकी जवानी और खूबसूरती ने बाध्य किया था।
उसकी इन विशेषताओं ने मनचलों को कुछ ज्यादा ही
जागरूक कर दिया था उसकी रक्षा और सहायता करने के लिए

उन मनचलों में किसी को
तलब होने पर उसे उसकी सहायता के नाम पर ले जाते
महज कुछ ही देर बाद
वह फिर उसी दरख़्त के नीचे खडी़ मिलती
---------०-------
जयप्रकाश मिश्र धानापुरी



- जय प्रकाश मिश्र धानापुरी

जय प्रकाश मिश्र धानापुरी की अन्य कविताएँ