ग़ज़ल



ग़ज़ल - 3

ख़ुशी, ग़म, जिम्मेदारी, घर, घराना भूल जाता हूँ

तुम्हारी याद आती है ,ज़माना भूल जाता हूँ

 

समझता हूँ समझ लोगे, समझते हो कहाँ लेकिन

मुहब्बत है मुझे तुमसे, जताना भूल जाता हूँ

 

कहीं भी मैं रहूं, 'भगवान' मुझको याद रहते हैं

भले मंदिर में मैं लड्डू चढ़ाना भूल जाता हूँ

 

बताता जब नहीं तो सब मुझे लल्लू समझते हैं

जो बातें फेसबुक पर मैं बताना भूल जाता हूँ

 

किसी का ध्यान ही यूं बज़्म में जाता नहीं मुझ पर

हवा में मैं वहाँ, बातें बनाना भूल जाता हूँ

 

मेरे जो जख़्म हैं दिल में समझ पाता नहीं कोई

मैं अक्सर 'मालवी ' रोना ,रूलाना भूल जाता हूँ



- सौमेन्दु वर्धन मालवीय

सौमेन्दु वर्धन मालवीय की अन्य ग़ज़लें