सुलग रही थी धरा, धूप सेबरखा आई
हिरन, गिलहरी, कोयलसब व्याकुल थे जल कोजीना हुआ मुहालबचेंगे कैसे कल कोलू के गर्म थपेड़ों सेसहमी सी धरतीतड़प रहे थे लोग कोसते थे पीपल को
धधक हुई है शांत तनिक शीतलता छाईसुलग रही थी धरा, धूप सेबरखा आई
हर्षित सब का मन होगाजीवन संवरेगाहरियाली होगी खेतों में अन्न सजेगातट तोड़ेंगे तालाबों कामन बहलेगारंग-रंग के पुष्प खिलेंगे वन महकेगा
प्रियतम जैसे ही भीगेप्रिय की सुधि आईसुलग रही थी धरा धूप सेबरखा आई।