वो सुहाने से बचपन लड़कपन के दिन क्या तुम्हें याद हैं क्या तुम्हें याद हैंभूख लगने से पहले खिलाती थी माँ रोज किस्से कहानी सुनाती थी माँचोट लगती मुझे दर्द होता उसे, दौड़कर फिर गले से लगाती थी माँ आँख भर आती थी रात हो चाहे दिन क्या तुम्हें याद है क्या तुम्हें याद है वो सुहाने से बचपन लड़कपन के दिन क्या तुम्हें याद हैं क्या तुम्हें याद हैं
बाप का साया बरगद सा था गाँव में, फिर शहर आ गया पेट के दांव में पूरा घर बार परिवार रोता रहा, बूढ़ी अम्मा तड़पती रही गाँव में गाय मेरी रम्भाती रही मेरे बिन क्या तुम्हें याद है क्या तुम्हें याद है वो सुहाने से बचपन लड़कपन के दिन क्या तुम्हें याद हैं क्या तुम्हें याद हैं
वो तलाबों में छप से नहाना गया, गाँव क्या छूटा मौसम सुहाना गयारात दिन कोसता हूँ मैं इस पेट को नाते रिश्ते गये दिन पुराना गयारो रही होगी माँ अपने बच्चों के बिन, क्या तुम्हें याद है क्या तुम्हें याद है!वो सुहाने से बचपन लड़कपन के दिन क्या तुम्हें याद हैं क्या तुम्हें याद है!