1-अगर साथ दो तुम
ऐ मेघ तुझसे मिल कर मैंने नदी बनना स्वीकार कियाऔर उसी पल प्रतीज्ञा ली निरंतर प्रवाहित रहने की न ही पलट कर देखने कीशिलाओं से टकराते हुएनिरंतर गतिमान हो पीड़ाओं से मुक्त गुनगुनाने हुएतुम्हारी नेह की स्नेहसिक्त तरलताहृदय के गवाक्ष में भरझंझावातों के इतरगुनगुनाती हुई बढ़ती रहूं अगर साथ दो तुम
ऐ मेघ तुमसे मिल कर मैंनेप्रकृति होना स्वीकार कियाऔर उसी पल प्रतीज्ञा ली निरंतर प्राण वायु प्रवाहित कर सृष्टि को संरक्षित रखने की मेरे हृदय की ऊष्मा से वाष्पितमुझ पर ही समर्पित करधरणि का दग्ध वक्ष सिंचित करमुस्कराती हुई हरित रहने कीताप शीत आलिंगित करझरझराती हुई हरित रहूं अगर साथ दो तुम
ऐ मेघ तुमसे मिल कर मैंने आकाश होना स्वीकार किया ताकि भर सकूं अंक में तुम्हारी धरा की छोटी बड़ी गतिविधियां हवा पानी चांद सूरज और बादल प्रकृति से मांग कर सातों रंग बुनती रहूं सतरंगी सेतु के इंद्रधनुष ऐ मेघ तुमसे मिल कर मैंने जंगल होना स्वीकार किया प्राण बन स्पंदित रहूं अगर साथ दो तुम
प्रतिमा पुष्प
पद्मनाभ के नख से निकली ब्रह्म सुता कहलाई शिव शंकर के शीश जटा बंध थोड़ी सी लहराई एक धार प्रवाहित हो कर हिमगिरि पर गिर आईकितनों को मैं शाप मुक्त कर फिर गंगा कहलाई अवरोधों से लड़ कर मैं बस तुम्हारे मिलने आई
अगणित अवरोधों से लड़ कर पर्वत से टकराई राह कठिन थी ऊबड़-खाबड़ चट्टानों से भरी हुईकितनी विह्वल उद्वेलित मन तटबंध तोड़ती आई धरती के आंचल में छुप कर तृप्ति साथ में लाईअवरोधों से लड़ कर मैं बस तुमसे मिलने आई
माना कि जलनिधि है तू अनंत विस्तृत है गहराईनदियों का उद्गम स्थल है अभिमान त्याग कर आईतुमने भी आलिंगित कर मुझको अद्भुत मान बढ़ाई प्रणय मिलन का पावन मिलन गंगासागर कहलाईअवरोधों से लड़ कर मैं बस तुमसे मिलने आई