"शब्दों की दुनिया में आपका स्वागत है"
जहाँ कविता गूंजती है, कहानियाँ बहती हैं और व्यंग्य चुभते हैं।
नाम- डॉ अरविन्द मिश्र 'हर्ष'
मो. 9839089890
संक्षिप्त परिचय :
दैनिक हिन्दुस्तान वाराणसी के मुख्य संवाददाता सांस्कृतिक समीक्षक अरविन्द मिश्र ‘हर्ष’ को काशी के लोग गंगारविन्द कहते हैं। ये अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के पत्रकार हैं। इनके दादा स्व. पंडित जनार्दन दत्त मिश्र 'व्यास' ने आजादी की लड़ाई में अपनी लेखनी से अतुलित योगदान दिया। इनके पिता नवगीतकार स्व. पंडित अशोक मिश्र 'सामयिक' ने राष्ट्रीय समाचार पत्रों में उच्च पदों पर सेवाएं दीं। अरविन्द मिश्र ‘हर्ष’ गीतों-ग़ज़लों के लेखन, रंगमंच पर अभिनय-निर्देशन, मंच संचालन, वृत्तचित्र निर्माण, तबला वादन, छायांकन में विशेष रुचि रखते हैं।
यूट्यूब चैनल 'बनारसी किस्से' पर किस्सागोई का इनका खास अंदाज लाखों दर्शकों में लोकप्रिय है।