हमको दुनिया का बस ये अंदाज़ दिखा
बुलबुल के पहलू में बैठा बाज दिखा
खुद को एक किताब खुली कहते हैं जो
उनके सीने के अंदर भी राज़ दिखा
थार्राते हैं हम कैसा होगा अंजाम
अच्छे दिन का कुछ ऐसा आगाज़ दिखा
जिन पंखों में जान बहुत पर कैदी हैं
बिन पर वाला भी भरता परवाज दिखा
खून दिया पर बेपानी हूँ, क्या करता!
अपना आला फिर भी है नाराज दिखा