ग़ज़ल



ग़ज़ल - 1

कब कहा आज, कल चाहिए।
जिसमें  जी लूँ वो पल चाहिए।

तुमने पौधा लगाया अभी,
और अभी तुमको फल चाहिए।

पान अमृत का जब कर लिया
कह रहा है गरल चाहिए।

सड़ चुका है सरोवर का जल,
उनको खिलता कमल चाहिए।

दिल की मिट्टी करो ख़ूब नम
गर ग़ज़ल की फसल चाहिए।



- धर्मेंद्र गुप्त साहिल

धर्मेंद्र गुप्त साहिल की अन्य ग़ज़लें