आलेख



हिन्दनामा एक महादेश की गाथा

समीक्षा

पुस्तक - हिन्दनामा एक महादेश की गाथा

लेखक - कृष्ण कल्पित

प्रकाशन - राजकमल प्रकाशन 


यह महादेश

शताब्दियों से जलता हुआ

एक पुस्तकालय है

एक विशाल मणिकर्णिका- घाट

एक अखण्ड - धूणा

जिसकी राख

दसों दिशाओं में उड़ती रहती है!

 

       महादेश अर्थात कई देशों के उनके भौगोलिक ही नहीं सांस्कृतिक राजनैतिक आर्थिक रूप से आत्मसात किये हुआ भू-भाग की कल्पना l उपर्युक्त एक -एक पंक्ति अपनेआप में विराट देश की भव्यता का बखान एक अलग ही अंदाज में करती हुयी है,जो प्रतीकात्मकता और वैचारिक विस्तार लिए हुए हैl इसमें शताब्दियों से जलता हुआ पुस्तकालय अर्थात जिसके ज्ञान प्रकाश का ताप निरंतर दूर -दूर तक अपनी ज्वाला से प्रकाशमान कर रहा है l यह रचना भारतीय सभ्यता को एक ऐसे ज्ञानलोक के रूप में प्रस्तुत करती है जिसमें विचार, संघर्ष और साधना तीनों है l इसमें विनाश के साथ ही सृजन का स्वर सुनाई पड़ता है l

        कविता में लयबद्धता और गद्य का प्रवाह दोनों एक साथ मौजूद है l इसे 'गद्य-काव्य' या 'दीर्घ गद्य-कविता' कहा जा सकता है। इसमें छंद, तुकबंदी और व्याकरण के बंधनों की परवाह किए बिना स्वतंत्र रूप से एक नए संगीत और प्रवाह के साथ लिखा गया है तथा इसे किसी कालक्रम या इतिहास के रूप में न लिखकर, हिन्दुस्तान के संदर्भ में एक विस्तृत, काव्यात्मक और स्मृतियों पर आधारित महादेश की गाथा के रूप में प्रस्तुत किया गया है l

        मैं बात कर रही हूँ पुस्तक "हिन्दनामा एक महादेश की गाथा " की जिसके लेखक प्रसिद्ध कवि एवं रचनाकार कृष्ण कल्पित जी हैं l इसका प्रकाशन वर्ष 2019 में "राजकमल प्रकाशन" द्वारा हुआ है इनकी अन्य लगभग 12 से 15 प्रमुख पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं प्रमुख कविता संग्रह:भीड़ से गुज़रते हुए (1980)बढ़ई का बेटा (1990)कोई अछूता सबद (2003)एक शराबी की सूक्तियाँ (2006)बाग़-ए-बेदिल (2013)वापस जानेवाली रेलगाड़ी (इसमें पिछले काव्य संग्रह शामिल हैं - 2021)रेख़्ते के बीज और अन्य कविताएँ (1990-2020 का संग्रह - 2022)उपन्यास और गद्य की पुस्तकें:जाली किताब (उपन्यास - 2023)हिन्दनामा: एक महादेश की गाथा (गद्य-कविता मिश्रित - 2019)कविता-रहस्य (हिन्दी का प्रथम काव्यशास्त्र - 2015)छोटा पर्दा बड़ा पर्दा (सिनेमा और मीडिया पर पुस्तक - 2003) l यह समकालीन हिन्दी कविता में हिंदुस्तान के सांस्कृतिक ऐतिहासिक और सामाजिक यथार्थ को बयां करने वाली महाकाव्यात्मक दीर्घ कविता है जिसे केवल पुस्तक ही नहीं कहा जा सकता वरन् यह अनूठा संगम है जिसमें अनेक गहरी कविताएँ, गद्य प्रवाह, वृतांन्त , अनुभव, पुराख्यान,मिथक, इतिहास एवं काव्य शिल्प अपने आप में एक महाकाव्य बनाते हैं l इसकी तुलना गोदान से की जा सकती है जिसमें भारत के जन मानस का धूल भरा आईना दिखता है l लेखक ने इस पुस्तक के प्रथम पृष्ठ में ही कहा है कि यह पुस्तक उनके अपने दृष्टि में देखे गये, पढ़े गये, महसूस किये गये तथा उस देश के किस्से कहानियों में जो चित्र खींच गये उनको आत्मसात कर पुस्तक का रूप दिया है l यह एक ऐसे महादेश की गाथा है जिसने सदियों से चलती आ रही सभ्यता की धारा को मन से या बेमन से आत्मसात ही नहीं किया वरन् यह वर्तमान में भी हो रहे तमाम घटनाओं को देख रहा है जो कल अतीत हो जायेगा l पुस्तक का हर पृष्ठ एक अलग चित्र प्रस्तुत करता है l

 आंरम्भ में ही कवि बेखौफ होकर कहते हैं कि --

 

 फ़िरदौस नें लिखा था शाहनामा

मैं लिखता हूँ हिन्दनामा

मेरे लिए कोई सजा मुक़र्रर रखना

कोई कारागार तैयार

नीम और अश्वत्थ के दरख़्तों से घिरा हुआ कारागार!

 

      कवि सच्चाई के क़ीमत को सहर्ष स्वीकार करते हैं लेकिन जो शाहनामा के लिखने का मकसद था वो कवि का मकसद बिल्कुल नहीं है ऐसा आंरम्भ में अपनी भूमिका में स्पष्ट कर चुके हैं l इस कविता में कवि हृदय अपने उस मनोभाव को व्यक्त कर रहें हैं जो स्वदेश के मिट्टी की खुश्बू से अगाध प्रेम को दर्शाती है कविता की अंतिम पंक्ति के प्रतीक नीम और पीपल ये भारतीयता के प्रति प्रेम को उद्घाटित करते हैं l

 

      भारत की समृद्ध परम्परा, धार्मिक सांस्कृतिक विविधता तथा इसमें गौरव और ऐतिहासिक चेतना का भाव तथा साथ ही भारत के प्रति त्रासदी की गहरी पीड़ा और आत्म चिंतन निहित है, धर्म संकीर्ण न होकर बल्कि मानवता, प्रेम और सह अस्तित्व है, तथा इसमें सांप्रदायिकता के विरुद्ध संदेश है तथा महादेश सात रंगों के मेल से बना है l इस संदर्भ में श्री लाल शुक्ल के उपन्यास राग -दरबारी के विषय वस्तु को ध्यान में लाये तो हमें हिन्दनामा के साथ समानता इस परिपेक्ष्य में जरूर कहीं कहीं नजर आती है l दोनों का सामाजिक दर्शन और दोनों एक ही धरातल पर दिखती हैं, हिन्दनामा की मूल भावना अपना अपना भारत खोजना है तो राग दरबारी में आदर्श भारत के भ्रम को तोड़ते हुए पाठक को वास्तविक, जमीनी और कड़वे यथार्थ से सामना कराता है l

 

"हम हिन्दू नहीं थे /

उन्होंने हमें हिन्दू कहा/

हिन्दू कोई धर्म नहीं है /

यह एक स्थान वाचक संज्ञा है /

 जन्मभूमि ही हमारा धर्म है / l

 

      यह कविता कोई काल्पनिक नहीं तथ्य के साथ इसे सिद्ध भी किया गया है क्योंकि हमारा वेद कहता है हमारा मूल धर्म सनातन है l हिन्दू शब्द के लिए राधा वल्ल्भ त्रिपाठी ने बड़े विस्तार से बताते हुए स्वीकार करते हैं कि मुग़ल काल से हिन्दू शब्द का प्रयोग होने लगा था l इसे धार्मिक ध्रुवीकरण को लेखक अनुचित बताते हैं तभी यह पुस्तक हिन्दुनामा न होकर हिन्दनामा है l इनकी यह पुस्तक राष्ट्रवाद को बल देती है l प्रकृति को जीवन की सभ्यता का आधार मानते हुए राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संदेश दे रही है l

       

      पुस्तक में विविध कालखंडों का समन्वय और उनके सह-अस्तित्व को पढ़ते हुए ऐसा महसूस होता है मानो सिंधु घाटी सभ्यता, पौराणिक काल, मध्यकालीन आक्रमणकारी (शक, हूण, कुषाण, मुगल) के साथ आज के समय को जोड़ने की बात करते हुए कल्पित जी यह बिल्कुल साफगोयी से कहते हैं कि बाहर से आये आक्रमणकारी मुग़ल धीरे -धीरे हमारे देश की मिट्टी हवा पानी और संस्कृति में ऐसे घुल गये कि विदेशी न होकर इसी देश के हो गये,वे यहाँ से कुछ लेकर कहीं गये l यहाँ मेरा विचार है कि मुग़ल गये नहीं लेकिन यहाँ के आपस में ही बँटे हुए अलग -अलग राज्य जो अपने विस्तार हेतु आपस में समन्वय नहीं रखते थे उनपर मुग़ल काबिज होकर अपना वर्चस्व स्थापित किये और वे यहीं के होकर रह गये जबकि अंग्रेजों नें यहाँ भारत को गुलाम बना लूटने के मकसद से आये थे l

         व्यवस्था और बौद्धिक वर्ग पर कटाक्ष करते हुए कवि ने समकालीन दौर में बौद्धिक और साहित्यिक पतन पर भी तीखा प्रहार किया है। वह लिखते हैं कि इस महादेश में पुरस्कार देकर कवियों को वैचारिक रूप से मार डाला गया है ।

       पुस्तक में ऋगवेद, बाबर, पृथ्वीराज रासो एवं अमर सिंह द्वारा लिखित अमरकोश की चर्चा में शूद्र की परिभाषा का जिक्र करते हुए एक कविता है जिसमें संकर विवाह से उत्पन्न संतानों को भी शूद्र की श्रेणी में रखा जाता था इस तरह ना ही कोई स्वर्ण था ना ही अवर्ण सभी विवर्ण थे l बुद्ध के अंतिम देशना उनके अंतिम भोज को बड़े ही गहन वैचारिक विश्लेषण me अपने सधे हुए तथ्यात्मक ठोस आधार को अपनाते हुए लेखक पाठक के सम्मुख रखते हैं l

     कल्पित जी राष्ट्रवादी कवि और लेखक हैं उनकी अपने जड़ो के प्रति अत्यंत प्रेम को दर्शाती ये पक्तियाँ देखें -

 

जब उड़ूँ तो अनन्त और अज्ञात आसमानों में/

जब गिरूँ लथ-पथ-शलथ होकर /

इसी भारत-भूमि पर गिरूँ /

किसी घायल पक्षी की तरह!

 

      असीम आकांक्षाओं की उड़ान तथा उसके उपरान्त थकावट और अंतिम क्षण में शरण, जड़ो के प्रति अटूट प्रेम तथा घायल पक्षी का सुन्दर बिम्ब भावों को अत्यंत मार्मिक बना रहा है l

 अगर दार्शनिक रूप में देखें तब कवि जो लिखते हैं पाठक उनसे अलग अर्थ निकलकर सोचने को स्वतंत्र होता है l यह पढ़ते हुए सहज ही सूरदास की ये पक्तियाँ "मेरौ मन अनत कहाँ सुख पावै जैसे उड़ि जहाज कौ पंछी पुनि जहाज पै आवै " बरबस याद आ जाती है l

 

  पुस्तक का कुछ भाग दीर्घ गद्य काव्य है जो जिसे मेरे अनुसार गद्य ही कहा जायेगा l isme अकबर,बाबर,शेरशाह सूरी, अल्लाउद्दीन ख़िलजी, 1763 से आंरम्भ हो 1800 तक चलने वाला सन्यासी विद्रोह, ईस्ट इण्डिया के कारनामें इत्यादि लिखे गये हैं तथा साथ ही इसमें काशी के तैलंग स्वामी तुलसी दास का जिक्र रचनाकार नहीं भूले हैं l कहने का तातपर्य यह है कि हिन्दनामा महादेश की पुस्तक के रूप में सम्पूर्ण देश के विभिन्न काल का एक पंचनामा हैl

 

     आगे जिस रचना का जिक्र मैं कर रही हूँ इसे समझे बिना और आत्मसात किये बिना पुस्तक की कल्पना अधूरी है इस पुस्तक पर कुछ लिखना बेमानी है l सम्पूर्ण रचना एक तरफ और यह कविता जो



- उषा पाण्डेय कनक

उषा पाण्डेय कनक के अन्य आलेख