क्यों खोज रहा तू वन वन में,
जब श्याम बसे तेरे मन में,
जिसने श्री श्याम को पाया नहीं,
क्या पाया फिर इस जीवन में।।
जिसके दरस को मीरा दीवानी,
प्रेम में पागल हो गई राधा रानी।
क्या खोजें बन गोपी कुंज वन में,
जब श्याम बसे तेरे मन में।।
सूरदास पद बृज ग्वालिनी गावे,
मीरा के पद गिरिधर को भावे।
खोजें रसखान भी मधुवन में,
जब श्याम बसे तेरे मन में।।
कोई तोहे ढूंढे द्वारिका धाम में,
कोई मथुरा में कोई वृन्दावन में।
क्यों ढूंढूं गली-गली आलोक,
जब श्याम बसे मेरे मन में।।