दिल से दिल को जो हमारे जोड़ दे, वही इंसान है।
मोह माया दुनिया की जो छोड़ दे, वही इंसान है।
लोग आकर जा रहे देखो यहाँ
झूठे रिश्तों का बंधा बंधन जहाँ
वक्त रोके से कभी रुकता नहीं
एक सा रहता भला कुछ भी कहाँ
झूठ, कपट, छल-छद्म बंधन तोड़ दे, वही इंसान है।
बंद सब नाटक रचाने अब करें
दुख- दर्द संताप सबके ही हरें
दूसरों के काम आएं हम सभी
पुण्य और विश्वास से झोली भरें
लोभ,लालच,क्रोध का मुख मोड़ दें,वही इंसान है।
प्रेममय सद्भावना दिल में पले
संग खुशियों के सदा जीवन चले
सत्य है निश्चित नहीं कुछ भी यहाँ
वक्त के अनुरूप ही फिर सब ढले
जो स्वयं झंझाओं को झिंझोड़ दे,वही इंसान है।