परिन्दों का मधुर जादू - भरा स्वर सूख जाएगा,
प्रकृति उजड़ी तो ये मंज़र मनोहर सूख जाएगा,
नदी तालाब हिमनद झील पर्वत सब ज़रूरी हैं;
अगर ये सूख जाएँगे तो सागर सूख जाएगा।