गीत



हर सैनिक ही भारत का भगवान है

हर सैनिक ही भारत का भगवान है
उनके बल पर मेरा हिंदुस्तान है।।

हम तो खाते-पीते सोते रहते हैं।
जाग-जाग कर सैनिक रक्षा करते हैं।
वीरों से ही भारत देश महान है।
उनके बल पर मेरा हिंदुस्तान है।।

कोई नहीं दुनिया में मेरे जवानों सा।
भारत के ये सिंह चलें तूफानों सा।
बच्चे-बच्चे के दिल में सम्मान है।
उनके बल पर मेरा हिंदुस्तान है।।

भींग-भींग पावस में देश बचाते हैं।
ग्रीष्म काल,जाड़े में फर्ज निभाते हैं।
वीर सिपाही आन-बान औ शान है।
उनके बल पर मेरा हिंदुस्तान है।।



- डॉ. छोटेलाल सिंह मनमीत

डॉ. छोटेलाल सिंह मनमीत के अन्य गीत