गीत



तुम मेरे घर में क्यूँ हो

तुम मेरे घर में क्यूँ हो ?

 

मैंने तुम्हें बुलाया था कब

मार कुंडली बैठे हो अब

बेशर्मी की हद कर दी

कब जाओगे तिथि कहो

तुम मेरे घर में क्यूँ  हो ?

 

है  उद्देश्य तुम्हारा क्या

बने हुए हो विकट समस्या

मान न मिलता रंचमात्र भी

अपमानित से रहते हो

तुम मेरे घर में क्यूँ  हो ?

 

जबरन अंक में भरते क्यूँ

देह पर कब्जा करते क्यूं

मन कब्जाना अति मुश्किल है

थक कर तुम चुक जाते हो

तुम मेरे घर में क्यूँ  हो ?




- परमहंस तिवारी परम

परमहंस तिवारी परम के अन्य गीत