कुंजन मे कोयल की
कूक कहे कृष्ण कहाँ
जमुना जल जोहत है
जीवन जलयान सो।
रंगमहल रही रास
रची राधिका रानी
रही रिसीयानी
राधिकारमण सो
मथुरा मन मारी
मनमोहन के मोह मे
मुश्किल मार मचो है
माधव महल सो।
गऊ ग्वाल ग्वालिन
गमगीन गोपी गली गली
विचरत विरहिणी
विहारी ब्रजमंडल सो
मोहन मनमीत मुह मोड़
मथुरा से मातु
मालुम नही मोहे मही बीच कहां है।
प्रभु प्रेम पगी
पहन पग मे पैजनिया
पति पहरेदारी पर
पुकारत हैं प्रियसो।
नयनन मे नीर भर
नीरखत है नगर नगर
नजर नही आवत
नंदलाल कहाँ हैं।
तट तड़ाग तरुवर
तर्क करे तन तन के
तड़पत है तन तन
तव तीरथ को।
हेरि हेरि हम हार गई हरि
हाहाकार है हिय में
जी जंजाल जगत जादू है
जहमत जीना जन जीवन में।
वृंदावन वसुदेव वलराम वनबाग
विलखत विह्वल बने
बिहारी बिन ब्रज में।
रसिक राग रागिनी
राह रोक रार करत
चुमलेत चरण चिन्ह
चट से चहु चमन में।
वंशी बजत नाही
विरही वियोगी बनी
अंग अंग आकुल
आलिंगन आंगन मे।
शोक संतप्त संकट
मे संबधी सब
धीरज धरे न धड़कन
धक धक करे धैर्य।
धधक धधक धौंस
धकियावत है धारा को
नेह बन नागीन
निहोरा करे नभ सो
नाग के नथैया
नंदनंदन निहारन को।
बनमाली बांके बिहारी
बासुदेव ब्रजराज
दर्शन दो दयानिधि
दयासागर दीन बंधु
दारुण दुःखी दीन हीन
बुद्धिहीन दस्तक दे द्वार।