भूल जाएं सभी गम तुम्हे देख कर
मन हीं मन मुस्कुराइएं तुम्हे देख कर
देख तुम को मेरा मन मचलने लगे
प्यार के गीत गाएं तुम्हे देख कर।
याद कर तेरे वादे वो कसमे सभी
दूर होंगे ना हम तुम से अब कभी
हम तुम्हारे लिए खुश रहें है सदा
पर संभलता नहीं दिल तुम्हेदेख कर
तेरा भोलापन तेरी नादानियां
करे परेशां हमे तेरी छेड़खानियां
याद आये मचलना चहकना तेरा
दूर से घर के छत पर तुम्हे देख कर।