ग़ज़ल



ग़ज़ल - 3

हर किसी से पूछता हूँ मैं पता, मिलता नहीं,

जिस तरफ़ जाता हूँ दिल को रास्ता मिलता नहीं।

 

इक जुनूँ था दर्द को लफ़्ज़ों में ढालूँ रात भर,

अब क़लम उठता तो है पर हौसला मिलता नहीं।

 

जिसको देखूँ, उसके चेहरे पर है सौ चेहरों की भीड़,

अब तो सीधा बोलने का हौसला मिलता नहीं।

 

हम ने चाहा था कि कुछ लफ़्ज़ों से रिश्ता जोड़ लें,

अब जुबाँ है, दिल है, पर इक सिलसिला मिलता नहीं।

 

ख़ुद को देखा आईनों में आज फिर हैरान सा,

आईना तो है मगर चेहरा मेरा मिलता नहीं।

 

इस क़दर मायूस हूँ तुझ से वफ़ा के नाम पर,

अब किसी भी मोड़ पर मुझको सिला मिलता नहीं।

 

ढूँढते हैं लोग जो दिल मेंछुपी इक दास्ताँ,

उनको अक्षर तो मिलें, लेकिन मज़ा मिलता नहीं।

 

हमको खो कर देख लो, फिर पूछना उस वक़्त ये,

हर तरफ़ है भीड़ लेकिन वो पता मिलता नहीं।

 

लफ़्ज़, सूरत, जज़्ब, ख़ुशबू, धड़कनों का सिलसिला,

इक जगह सब कुछ किसी में ऐ ख़ुदा, मिलता नहीं।

 

रूह से रूहों की अब पहचान तो होती कहाँ,

अब इबादत में भी पहले सा मज़ा मिलता नहीं।

 

शाम ढलती है मगर सूरज नहीं लौटे कभी,

बंद गलियों में जो बैठे रास्ता मिलता नहीं।

 

मेरी आँखों में जो तुमने देख ली तस्वीर भी

उसको दुनिया की नज़र में आइना मिलता नहीं।

 

'शाद' भी ख़ामोश है, हर सूसुकू त-ए-दिल सा है,

जिस नवा में रूह काँपे, वो नवा मिलता नहीं।



- शाद उदयपुरी

शाद उदयपुरी की अन्य ग़ज़लें