ऊंचा रहे तिरंगा, छूए सदा गगन को।
यह शान है हमारी, नत शीश है नमन को।
हैं तीन रंग इसमें, संदेश प्रेम वाहक।
उन्नति उमंग फैले, झंडा प्रतीक पावक।
हम धर्म को न बांटे, आ रोक लें दमन को.....
नित श्वेत रंग कहता, मन सादगी जगाएं।
यह जग हरा भरा हो, धूमिल न हो दिशाएं।
चल शांति के नगर में, हम साथ हैं गमन को.....
कहता प्रतीक भगवा, बलवान का समर्पण।
मिट्टी ललाट चंदन, पितु–मातु लाल अर्पण।
मन शुद्ध देश भारत, पूजे सदा अमन को.....