सब भेद-दुराव मिटे जननी नित कष्ट हरें कल्याण करें
दुख की रजनी अभिशाप भरी जननी अब मंजु विहान करें
सम भाव जगे जन-जीवन में कटु भाव सदा अवसान करें
जल-भूतल अंबर-कानन ये नव भारत का गुणगान करें।।
भगिनी बहु व्याकुल नार सुता सब संकट हे प्रभु दूर करें
शिशुपाल प्रवृत्ति बढ़ी जग में प्रभुता दिखला मद चूर करें
जलती समिधा तव स्वागत में प्रभु स्नेह दया भरपूर करें
मनमीत अधर्म मिटे पल में प्रभु दुष्ट विनाश जरूर करें
जब जंगल गाँव न खेत रही तब मानवता बदहाल रही
इस कंकण पत्थर जंगल में जन जीवन का खुशहाल रही
लड़ के कट के सब लोग मरी हर ओर जवाल बवाल रही
दिन-रात सदा बकवास करी मधु पीकर रोज निहाल रही