ग़ज़ल



ग़ज़ल

इश्क़ करके गुनाह कर डाला
शादमानी तबाह कर डाला।।

जो कि नाक़ाबिले निबाह रहा
संग उसके निबाह कर डाला।।

सिर्फ़ लेना मिजाज़ है जिनका
उनसे पाने की चाह कर डाला।।

क़ातिल ए दिल रफ़ीक है उससे
ज़िन्दगी की सलाह कर डाला।।

तुम ज़माने में न करना ऐसा
हमने जैसा गुनाह कर डाला।।



- महेंद्रनाथ तिवारी अलंकार

महेंद्रनाथ तिवारी अलंकार की अन्य ग़ज़लें