सफ़र आसान होता गर हमारे साथ तुम होते।
मुबारक इश्क़ लगता गर हमारे साथ तुम होते।
मुक़दमा जीतने का जश्न सब दुश्मन मनाते हैं।
धरा ये जीत जाता गर हमारे साथ तुम होते।
अभी जैसा मैं दिखता हूँ नहीं ऐसा कभी भी था।
रगों में इश्क़ बहता गर हमारे साथ तुम होते।
हुईं बातें पुरानी फिर भी वो सब याद आता है
समय को रोक रखता गर हमारे साथ तुम होते
अधूरा इश्क़ पूरा हो गया होता यक़ीं जानो
नहीं हर पल सुलगता गर हमारे साथ तुम होते