ग़ज़ल
कोई कैसे कहाँ क्या बोलता है।
नजरिया आदमी का बोलता है ।।
नहीं होती सभी बातें किताबी,
बुजुर्गो का तजुर्बा बोलता है।
छुपाए लाख अपने मन की कोई,
ये आंखे और चेहरा बोलता है ।
कहीं हलचल कही मेला लगा है,
कहीं पर तो सियापां बोलता है
मिला सकता नहीं वो सच से आंखे,
जो करके अपना सौदा बोलता है।
रुको मत तुम कभी मंजिल से पहले,
यही शायद ये दरिया बोलता है।
शहीदों में है कितनी देशभक्ति,
लहू का कतरा-कतरा बोलता है।
बड़ा होकर के क्या बनना उसे है,
ये बच्चों का खिलौना बोलता है।
ग़ज़ल का, गीत का ले \'प्रीत\' सम्बल,
वो बातें अपने दिल का बोलता है ।
संतोष कुमार \'प्रीत\'
वाराणसी