पंकज तिवारी का परिचय

"शब्दों की दुनिया में आपका स्वागत है"
जहाँ कविता गूंजती है, कहानियाँ बहती हैं और व्यंग्य चुभते हैं।


  • पंकज तिवारी
    *
    पंकज तिवारी का जन्म 6 जुलाई 1989 को जौनपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। कवि, चित्रकार एवं कला समीक्षक पंकज तिवारी के कृतियों में देशज भाव और शब्दों की अधिकता होती है। ग्रामीण एवं जमीनी हकीकत को दर्शाते दो स्तंभ \'काहें बिसरा गांव\' एवं \'अवध से आय बा पाती\' क्रमश: हिंदी सामना एवं यशोभूमि में वहीं कला पर आधारित स्तंभ सुबह सवेरे अखबार में निरंतर प्रकाशित हो रहे हैं। अहा जिंदगी, प्रजातंत्र, जनसंदेश टाइम्स, परिकथा मंतव्य, आज, राष्ट्रीय सहारा, हिंदी समय सहित कई अखबारों, पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। ललित कला अकादमी, आइफैक्स सहित राष्ट्रीय एवं आभासीय स्तर पर अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर इनके चित्र प्रदर्शित एवं पुरस्कृत होते रहे हैं। हजारों कृतियों के आवरण भी इन्होंने सृजित किए हैं। ललित कला में एम.फिल. पंकज तिवारी का वर्तमान निवास नई दिल्ली में है।


पंकज तिवारी की कविताएँ



पंकज तिवारी की अन्य रचनाएँ