चंद्रेश्वर का परिचय

"शब्दों की दुनिया में आपका स्वागत है"
जहाँ कविता गूंजती है, कहानियाँ बहती हैं और व्यंग्य चुभते हैं।


  • चंद्रेश्वर

     

    30 मार्च 1960 को बिहार के भोजपुर (अब बक्सर)  ज़िले के आशा पड़री गांव में एक सामान्य किसान परिवार में जन्म।

    उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से चयनित होने के बाद 01 जुलाई 1996 से एम.एल.के.पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर में हिन्दी विषय में शिक्षण का कार्य आरंभ किया। 26 वर्षों के शिक्षण कार्य के उपरांत 30 जून 2022 को विभागाध्यक्ष एवं प्रोफ़ेसर पद से सेवानिवृत्ति। संप्रति लखनऊ में रहते हुए स्वतंत्र लेखन कार्य। हिन्दी-भोजपुरी की सभी प्रमुख साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं और ब्लॉग्स में कविताओं और आलोचनात्मक आलेखों का प्रकाशन।

    'हिन्दवी' की लोकप्रिय वेबसाइट पर चयनित 62 कविताओं का भी प्रकाशन।

     

    तीन हिन्दी कविता संग्रह- 'अब भी' (2010), 'सामने से मेरे' (2017),'डुमरांव नज़र आयेगा'  (2021) प्रकाशित।

    एक शोधालोचना की पुस्तक 'भारत में जन नाट्य’

    आंदोलन'(1994 ), एक साक्षात्कार की पुस्तिका 'इप्टा-आंदोलनःकुछ साक्षात्कार' (1998) एवं

    'इप्टा आंदोलन' (इतिहास, आलोचना और संवाद)- 2026  का प्रकाशन।

    भोजपुरी कथेतर गद्य की दो पुस्तकें --'हमार गाँव' ( 2020), 'आपन आरा'( 2023) एवं 'मेरा बलरामपुर' (हिन्दी में कथेतर गद्य, 2022 ) का भी प्रकाशन। भोजपुरी में पहला कविता संग्रह 'गोहार'- 2026  प्रकाशित।

    मई 2025 से अवध क्षेत्र के लोकप्रिय हिन्दी दैनिक 'जनमोर्चा' के रविवारीय पृष्ठ 'अवकाश' का संपादन।

    सम्मान:

     1.भोजपुरी में कथेतर गद्य कृति 'हमार गांव' पर सर्वभाषा सम्मान -2024।

    2. रेवांत साहित्य सम्मान -2024

    घर का पता -- 'सुयश', 631/58, ज्ञान विहार कालोनी, कमता (फ़ैज़ाबाद रोड) -226028

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश

    मोबाइल नंबर -- 7355644658

    ई-मेल- cpandey227@gmail.com


चंद्रेश्वर की कविताएँ



चंद्रेश्वर की अन्य रचनाएँ