"शब्दों की दुनिया में आपका स्वागत है"
जहाँ कविता गूंजती है, कहानियाँ बहती हैं और व्यंग्य चुभते हैं।
परिचय :
नाम - गीता चौबे "गूँज"
जन्म स्थान - बिक्रमगंज, रोहतास (बिहार)
निवास स्थान - राँची, झारखंड
संप्रति - बेंगलूरु
शिक्षा : स्नातकोत्तर (इतिहास)
जन्मदिन - 11 अक्टूबर, 1967
अब तक प्रकाशित पुस्तकें - 11
कविता-संग्रह : 2 'क्यारी भावनाओं की' एवं 'मन-सरगम', उपन्यास - 3 'बंद घरों के रोशनदान', ‘लंबी होती परछाइयाँ' एवं ‘सलोनी’
प्रथम दो उपन्यास (‘बंद घरों के रोशनदान’ एवं ‘लंबी होती परछाइयाँ’) देश के अलग-अलग प्रांतों में कृति-सम्मान से सम्मानित
प्रबंध-काव्य ‘मौसम की अँगड़ाई’ तीन पुरस्कारों से पुरस्कृत
गीत-संग्रह - 'कल-कल निनाद' एवं ‘प्रेम-कलश छलके’
लघुकथा-संग्रह - 'ख्वाहिशें' (लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल में कृति-सम्मान, 2026 से सम्मानित) कहानी-संग्रह - इंद्रधनुषी सपने ,दुमदार दोहा-सतसई - ‘बहे त्रिवेणी-धार’ (700 दोहे की 1400 दुम के साथ संभवतः पहली प्रकाशित पुस्तक जो कविता प्रभा कृति-सम्मान, 2026 दिल्ली से सम्मानित)
त्रैमासिक पत्रिका आदित्य संस्कृति में गीता चौबे गूँज विशेषांक, अप्रैल-मई-जून, 2022 डॉ सूरिन्दर कौर नीलम के अतिथि संपादन में ।
दो लघुकथाओं - ‘तलाश’ एवं ‘वसुधा का दर्द’ पर स्टाॅप विडियो द्वारा
लघु फिल्मों का निर्माण।
संपादन -
छांदसिक साझा-संकलन 'काव्य गुंजना'
लघु कहानियों का संग्रह ‘आखिरी पन्ना’ (लेखिका - पुष्पा पांडेय)
कविता-संग्रह ‘सुनो न! मन की’ (लेखिका - पुष्पा सहाय गिन्नी)
प्रथम लिखित आलेख ‘छोटी होने का दुःख’ 9 साल की उम्र में
40 से ऊपर साझा संकलनों में उपस्थिति
लगभग सभी प्रसिद्ध पत्र-पत्रिकाओं यथा सरिता, गृहशोभा, राजभाषा (बिहार), वागर्थ, लघुकथा-कलश, बाल किलकारी, इंद्रप्रस्थ भारती, नूतन कहानियाँ, रेशमवाणी, अविराम साहित्यिकी,
सत्य की मशाल, कथादेश, अमर उजाला, प्रभात खबर, राजस्थान पत्रिका, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, शुभम संदेश, तर्पण, शुभ तारिका, बिहान
भारत, राष्ट्रीय नवीन
मेल, पलाश, जय-विजय आदि में रचनाओं का प्रकाशन। हिन्दी के
साथ-साथ भोजपुरी में भी कविता, कहानी, आलेख, लघुकथा एवं छंद बद्ध रचनाओं का लेखन एवं प्रकाशन।
दिल्ली , बेंगलूरु, कानपुर,
पटना, ग्वालियर, आदि नगरों की परम साहित्यिक संस्थाओं द्वारा अनेक पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त।